Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

साउथ की इस फिल्म ने इस साल कमाया सबसे ज्यादा प्रॉफिट!

साल 2024 के पांच महीने गुजर चुके हैं और इस दौरान एक के बाद एक कई हिंदी से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं. इनमें में से कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की तो कई ने काफी कम कलेक्शन किया.

लेकिन कुछ फिल्में ऐसी रहीं जिन्होंने कम कलेक्शन के बाद भी बहुत मुनाफा कमाया है. सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म का रिकॉर्ड किसी हिंदी फिल्म के नाम नहीं हुआ. ये रिकॉर्ड साउथ की एक फिल्म ले गई.

'हनुमान' को मिला सबसे ज्यादा फायदा
2024 में अब तक साउथ की कई फिल्मों का जलवा रहा. इसमें अरनमनई 4 से लेकर ब्रह्मयुगम तक शामिल है. लेकिन बॉलीवुड से लेकर साउथ तक जिस फिल्म को सबसे ज्यादा मुनाफा हुआ वो फिल्म 'हनुमान' है. रवि तेजा की ये माइथोलॉजिकल फिल्म 12 जनवरी, 2024 को रिलीज हुई थी.