Breaking News

क्रिकेटर तिलक वर्मा ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की     |   चेन्नई: थर्मल पावर स्टेशन में बड़ा हादसा, 9 ने गंवाई जान, कई जख्मी     |   चेन्नई थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा, 9 लोगों की मौत     |   यूक्रेन युद्ध खत्म न होने की वजह से पुतिन से बहुत निराश हूं- डोनाल्ड ट्रंप का बयान     |   दिल्ली: सीआर पार्क के काली मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, दुर्गा पूजा में हुए शामिल     |  

'They Call Him OG' की ताबड़तोड़ शुरूआत, दूसरे ही दिन बनी 100 करोड़ी

New Delhi: पवन कल्याण और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘They Call Him OG’ 25 सितंबर 2025 को दुनिया भर में रिलीज़ हुई। यह फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में दर्शकों के सामने आई।

फैंस का रिव्यू
फैंस का कहना है कि पवन कल्याण का स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस शानदार है, लेकिन कहानी और स्क्रीनप्ले कुछ जगहों पर कमजोर लगा। सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रही।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ने भारत में पहले दिन (प्रिव्यूज़ समेत) लगभग ₹85 करोड़ की कमाई की। दूसरे दिन फिल्म की कमाई गिरकर ₹19.24 करोड़ रह गई। दो दिनों में कुल कमाई ₹103.99 करोड़ हो गई। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर वीकेंड पर फिल्म अच्छा प्रदर्शन करती है तो यह ₹200 करोड़ तक जा सकती है, लेकिन गिरावट जारी रही तो चार दिन में ₹150 करोड़ का आंकड़ा ही संभव दिखता है।

फिल्म की कहानी 
फिल्म ‘They Call Him OG’ 90 के दशक की गैंगस्टर कहानी पर आधारित है। कहानी मुंबई के एक पोर्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे सत्या दादा (प्रकाश राज) चलाते हैं। इस पोर्ट पर कब्जा करना चाहता है मिराजकर (तेज सपारू)। इसी बीच सत्या दादा का बेटा जिम्मी (सुधेव नायर) एक कंटेनर को लेकर बवाल मचा देता है। इस कंटेनर में घातक विस्फोटक होते हैं, और जिम्मी कई लोगों की हत्या कर देता है, जिसमें सत्या दादा का छोटा बेटा भी शामिल है।

जैसे ही तनाव बढ़ता है, ओमी भाऊ (इमरान हाशमी) भी इस खेल में उतर आता है। सभी की निगाहें ओजस गंभीर (पवन कल्याण) की वापसी पर टिक जाती हैं। सवाल उठता है कि ओजस इतने सालों से कहां था और उसका सत्या दादा से क्या रिश्ता है। यही रहस्य और खतरनाक घटनाएं फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाती हैं।