Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

खराब टीआरपी की वजह से इन टीवी सीरियल्स पर लगेगा ताला

टीवी के कई शोज खराब टीआरपी के चलते बंद हो चुके है. कुछ सीरियल्स पर तो बेकार और बोरिंग कहानी के चलते बहुत जल्दी ही ताला लग गया. अब एक बार फिर से ऐसा होने वाला है. कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स बंद होने वाले है. इन शोज की काफी टाइम से टीआरपी गिर रही है. इस लिस्ट में  'इमली' से लेकर 'कयामत से कयामत तक' का नाम शामिल है.

स्टार प्लस पर आने वाला टीवी सीरियल 'खट्टा मीठा प्यार हमारा', 'पांड्या स्टोर', इसी के साथ सीरियल 'कयामत से कयामत तक', इसके अलावा सोनी टीवी पर आने वाला टीवी शो 'श्रीमद रामायण' की टीआरपी शुरुआती दिनों में काफी बेहतरीन रही, वहीं टीवी सीरियल 'तेरी मेरी डोरियां' बंद होने वाले हैं 

लिस्ट में आगे स्टार प्लस का हिट शो 'इमली' है. इस शो को दर्शकों का खूब प्यार मिला है. एक समय में ये सीरियल टॉप 3 में बना हुआ था. लेकिन मेकर्स ने इस शो को अचानक बंद करने का फैसला ले लिया. इसके अलावा माही भद्रा और हिमानी चावला स्टारर शो 'दबंगी' भी खराब टीआरपी के चलते अगले महीने तक बंद हो सकता है.