Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

प्रयागराज महाकुंभ में पहुंची ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां, गंगा आरती में लिया हिस्सा

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और रवीना टंडन अपनी बेटी राशा के साथ सोमवार को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में अरैल घाट पर गंगा आरती में शामिल हुईं। गंगा आरती में कैटरीना और रवीना पारंपरिक पहनावे में नजर आईं। उन्होंने पुजारियों के साथ दीये जलाए, प्रार्थना की और मंत्रों का जाप भी किया। 

जैसे ही आरती संपन्न हुई, कैटरीना कैफ और रवीना टंडन ने पुजारियों और भक्तों के साथ बातचीत की। इससे पहले दिन में दोनों ने महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई।