Breaking News

अमेरिका ने ईरान की सेना को पूरी तरह से तबाह कर दिया है: ट्रंप     |   मशहूर सिंगर आशा भोसले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती     |   इराकी संसद ने निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुना     |   लेबनान के पीएम ने वॉशिंगटन यात्रा स्थगित की     |   ईरान की बड़ी शर्त, कहा- बेरूत पर हमले रुके तभी होगी US से बात     |  

ऑस्कर से चुकी फिल्म ‘अनुजा’, ‘आई एम नॉट ए रोबोट’ ने मारी बाजी

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में "97वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह चल रहा है। समारोह में इस साल भारत की ओर से सिर्फ एक एंट्री थी। ये थी, शॉर्ट फिल्म ‘‘अनुजा''। अनुजा 97वें ऑस्कर पुरस्कार में ‘लाइव एक्शन शॉर्ट' सीरीज में नामांकित थी। लेकिन डच फिल्म निर्माता विक्टोरिया वार्मरडैम और उनके साथी और निर्माता ट्रेंट ने अपनी अवास्तविक फिल्म आई एम नॉट ए रोबोट के लिए बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट का अकादमी पुरस्कार जीत लिया।

"आई एम नॉट ए रोबोट" एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसका लेखन और निर्देशन विक्टोरिया वार्मरडैम ने किया है। एडम जे. ग्रेव्स और सुचित्रा मट्टई द्वारा निर्देशित "अनुजा" नौ साल की प्रतिभाशाली अनुजा की कहानी है, जिसे अपनी बहन के साथ शिक्षा और कारखाने के काम के बीच चयन करना होता है। ये फैसला दोनों के भविष्य को आकार देने के लिए जरूरी है।

"अनुजा", फिलहाल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर रही है। दो बार के ऑस्कर विजेता निर्माता गुनीत मोंगा और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस कार्यकारी निर्माता और हॉलीवुड स्टार-लेखक मिंडी कलिंग निर्माता हैं।