Breaking News

योग की ऊर्जा से एक हुआ विश्व-पीएम मोदी     |   मेघालय: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 12वें योग दिवस पर किया योग     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशभर में विशेष कार्यक्रम और जनभागीदारी अभियान     |   हैदराबाद में आज से TG20 क्रिकेट लीग का आगाज     |   पटना में आज JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक, नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मुहर संभव     |  

मनोज बाजपेयी के बर्थडे पर 'गवर्नर' का पहला पोस्टर जारी, जानें रिलीज डेट

New Delhi: फिल्म निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने गुरुवार को अभिनेता मनोज बाजपेयी के 57वें जन्मदिन पर अपनी आने वाली फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' का पहला पोस्टर जारी किया। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता बाजपेयी और विवादास्पद "द केरल स्टोरी" फ्रेंचाइजी के लिए मशहूर विपुल शाह की साथ में ये पहली फिल्म है जो 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

शाह के 'सनशाइन पिक्चर्स' ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेजों पर फिल्म की पहली झलक साझा की। चिन्मय मांडलेकर द्वारा इस फिल्म में 2023 में आई "द केरल स्टोरी" की मुख्य अभिनेत्री रहीं अदा शर्मा भी नजर आएंगी।

आशिन ए. शाह फिल्म के सह-निर्माता हैं और सुवेंदु भट्टाचार्य, सौरभ भरत, रवि असरानी और शाह ने इसकी पटकथा लिखी है। फिल्म का संगीत अमित त्रिवेदी ने तैयार किया है और गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं।