Breaking News

पुरानी दिल्ली रेलवे पर हादसा, एक व्यक्ति की मौत     |   विजयवाड़ा में CM नायडू ने रामदेव बाबा की जमकर की तारीफ     |   डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड रवाना     |   दिल्ली के शाहदरा में घर में लगी आग, मौके पर पहुंचीं 6 दमकल गाड़ियां     |   ईरान के अरबों डॉलर फंड पर अमेरिका-कतर बना रहे योजना     |  

'Cocktail 2' के साथ रिलीज हुआ Shraddha Kapoor की फिल्म 'Etah' का टीजर, बढ़ा फैंस का उत्साह

आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'कॉकटेल 2' के साथ श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म 'ईथा' (Eetha) का टीजर भी दिखाया जा रहा है। हालांकि थिएटर दर्शकों के लिए जारी किया गया यह टीजर सोशल मीडिया पर लीक हो गया है, जिसके बाद इसकी खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो क्लिप्स में श्रद्धा कपूर पारंपरिक साड़ी पहने नजर आ रही हैं। टीजर में उनका किरदार गर्भवती दिखाई देता है और एक भावनात्मक दृश्य में वह प्रसव पीड़ा के दौरान चीखती नजर आती हैं। इस झलक ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

टीजर में श्रद्धा कपूर के अभिनय की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। एक यूजर ने लिखा, "श्रद्धा कपूर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनकी स्क्रीन प्रेजेंस बेमिसाल है।" वहीं दूसरे फैन ने लिखा, "ईथा का इंतजार नहीं हो रहा।" फिल्म 'ईथा' निर्माता दिनेश विजान और निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की नई पेशकश है। इससे पहले दोनों की जोड़ी फिल्म 'छावा' की सफलता से चर्चा में रही थी।

फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ अभिनेता रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि यह फिल्म प्रसिद्ध मराठी लोक कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन और विरासत पर आधारित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'ईथा' 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। फिल्म की रिलीज को रक्षा बंधन के लंबे वीकेंड के साथ जोड़े जाने की योजना है, जिससे इसे बॉक्स ऑफिस पर फायदा मिलने की उम्मीद है।