Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

सुनील पाल ने मुनव्वर फारूकी और अनुभव बस्सी को कहा फर्जी कॉमेडियन

कपिल शर्मा और सुनील पाल दोनों ने अपने करियर की शुरुआत द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज शो से की, लेकिन एक ही शो से अपने करियर की शुरुआत करने वाले इन दो कॉमेडियन दोस्तों के रास्ते आगे चलकर अलग हो गए।  जहां कपिल अपने टीवी शोज को लेकर बिजी हो गए, वहीं सुनील ने ऑन ग्राउंड जाकर कॉमेडी शो में परफॉर्म करने का फैसला लिया। कुछ दिन पहले सुनील पाल ने मुनव्वर फारूकी और अनुभव बस्सी जैसे स्टैंड-अप कॉमेडियन को खूब खरी-खोटी सुनाई। 

सुनील पाल ने मुनव्वर फारूकी, हर्ष गुजराल और अनुभव बस्सी जैसे स्टैंडअप कॉमेडियन पर निशाना साधा है। उनकी माने तो ये लोग कॉमेडियन तो बिल्कुल भी नहीं है. सुनील ने कहा जिस मंच पर हम कॉमेडी परफॉर्म करते हैं उस मंच को हम मंदिर मानते हैं। हम हमारी कॉमेडी से लोगों को हंसाते हैं लेकिन किसी का अपमान नहीं करते।  पर कुछ कॉमेडियन कॉमेडी के नाम पर लोगों को गलत बातें बताते हैं, और वो अपनी इन बातों से लोगों में नकारात्मकता फैला रहे हैं, ये लोग हमारी संस्कृति पर कीचड़ उछाल रहे हैं और उनकी वजह से आज की युवा पीढ़ी भी गलत चीजें सीख रही है।