Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

हनुमान जयंती पर भक्ति में डूबे सितारे

आज हनुमान जयंती के मौके पर सेलेब्स भी भक्ति में डूबे नजर आए। साउथ स्टार चिरंजीवी कोनिडेला, राम चरण, अनुपम खेर और बी प्राक सहित कई अन्य सितारों ने फैंस को शुभकामनाएं दीं। सभी ने बजरंग बली से जुड़े खास पोस्ट शेयर किए।

सुपरस्टार चिरंजीवी कोनिडेला ने एक्स पर सभी को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दीं। एक्टर ने कहा, "हनुमान की निरंतर दीक्षा, दक्षता, बुद्धिमत्ता और बहादुरी हम सभी के लिए हमेशा प्रेरणा है।  हनुमान जयंती की शुभकामनाएं."

वहीं अमिताभ बच्चन ने भी भगवान हनुमान की कई तस्वीरों के साथ फैंस को शुभकामनाएं दीं।  RRR फेम राम चरण ने कहा, "इस हनुमान जयंती पर आपको शक्ति और खुशी की शुभकामनाएं। जय श्री राम."