Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

साउथ के सुपरस्टार धनुष की फिल्म 'कुबेर' 20 जून को रिलीज होगी

साउथ सुपरस्टार अभिनेता धनुष की आगामी फिल्म 'कुबेर' 20 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।

शेखर कम्मुला निर्देशित ये फिल्म पांच भाषाओं - तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। इसमें नागार्जुन, रश्मिका मंदाना और जिम सर्भ भी अहम भूमिकाओं में हैं।

श्री वेंकटेश्वर सिनेमा एलएलपी ने फिल्म के पोस्टर के साथ सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, "शक्ति की कहानी...धन के लिए लड़ाई...भाग्य का खेल...शेखर कम्मुला की 'कुबेर' 20 जून 2025 से एक आकर्षक नाटकीय अनुभव देने के लिए तैयार है। सुनील नारंग और पुष्कर राम मोहन राव ने इस फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है।