Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

वेंटिलेटर पर हैं साउथ एक्ट्रेस अरुंधति नायर

साउथ की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरने वाली एक्ट्रेस अरुंधति नायर का 6 दिन पहले कार एक्सीडेंट हो गया था। इस एक्सीडेंट में एक्ट्रेस को गंभीर चोटें भी आई थी जिस वजह से उन्हे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था, वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि सर्जरी के लिए अरुंधति को आर्थिक मदद की जरूरत है. इस बारे में एक्ट्रेस की दोस्त और अभिनेत्री राम्या जोसफ ने जानकारी दी. 

राम्या ने बताया कि अरुंधति 14 मार्च की रात को तिरुवनंतपुरम में अपने भाई के साथ बाइक पर घर लौट रही थीं तभी रास्ते में एक ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी थी. एक्ट्रेस को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. जहां पर उनके भाई को मामूली चोट आई थी और फस्टएड देकर उन्हें छुट्टी दे दी गई. लेकिन एक्ट्रेस अभी अस्पताल में है और उन्हें सर्जरी के लिए पैसों की जरूरत है.

अरुंधति नायर की दूसरी दोस्त गोपिका अनिल ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके फंड रेंज कैंपेन चलाया है. गोपिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बैंक के खाते ही डिटेल शेयर की जिसमें लोगों से पैसा जमा कराने की गुजारिश की. उन्होंने लिखा कि 'मेरी दोस्त अरुंधति की हालत बहुत नाजुक है. कुछ दिन पहले उसका एक्सीडेंट हो गया था. वो अभी वेटिंलेटर पर हैं और रोजाना अस्पताल का बिल बढ़ता जा रहा है. जिसे चुकाना उनके परिवार के लिए मुश्किल हो रहा है. हम अपनी तरफ से मदद कर रहे हैं. लेकिन वो काफी नहीं है. अस्पताल का बिल काफी ज्यादा है. कृपया मदद करें और वो ठीक हो जाएं साथ मिलकर दुआ करें।