Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

शादी के बंधन में बंधे सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर प्राजक्ता कोली और वृषांक खनल

सोशल मीडिया पर्सनालिटी और अभिनेत्री प्राजक्ता कोली ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड वृषांक खनल से शादी कर ली है।
31 साल की प्राजक्ता कोली और 35 साल के वृषांक खनल ने 2023 में सगाई करने से पहले कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। मंगलवार को दोनों ने निजी समारोह में शादी कर ली।

'मिसमैच्ड' स्टार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी समारोह की कई तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "25.2.25।"
प्राजक्ता कोली ने डिजाइनर अनीता डोंगरे का कस्टम-डिजाइन किया हुआ सुनहरा लहंगा चुना, जिस पर फूलों की कढ़ाई की गई थी।

वहीं, वृषांक खनल ने उसी डिजाइनर का सफेद कुर्ता पहना था। प्राजक्ता कोली को हाल ही में नेटफ्लिक्स सीरीज "मिसमैच्ड 3" के तीसरे सीजन में रोहित सरा