Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

इस दिन से शुरू होने जा रही है सलमान खान की ‘सिकंदर’ की शूटिंग

सलमान खान पिछले काफी वक्त से अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म का निर्देशन ए आर मुरुगादास कर रहे हैं. फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं.

यह पहली बार होगा जब सलमान खान और रश्मिका पर्दे पर एकसाथ नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में खूब एक्शन सीन देखने को मिलेंगे और कई ऐसे स्टंट भी होंगे जो शायद फैंस ने पहले कभी नहीं देखे होंगे. 

फिल्म से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज यह है कि सिकंदर की शूटिंग 18 जून से शुरू होने जा रही है. पहले शूटिंग शेड्यूल की शुरुआत एक शानदार एक्शन सीन के साथ होगी, जो समुद्र तल से 33,000 फीट ऊपर एक एयरक्राफ्ट पर में शूट होगा