Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी स्टारर 'गुलाबी' फिल्म की शूटिंग पूरी

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने अपनी आने वाली नई फिल्म "गुलाबी" की शूटिंग पूरी कर ली है। 38 साल की एक्ट्रेस ने शुक्रवार शाम को इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म की शूटिंग खत्म होने का ऐलान करते हुए पोस्ट शेयर किया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "ये #गुलाबी का रेपअप है.. आप सभी को फिल्म दिखाने के लिए बेताब हूं। जल्द ही ये फिल्म आपको सभी को देखने को मिलेगी!"

विपुल मेहता के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे और इकोलोन प्रोडक्शंस के विशाल राणा प्रोड्यूस कर रहे हैं।

"गुलाबी" सच्ची घटना पर आधारित है और अहमदाबाद में एक महिला ऑटोरिक्शा चालक के इर्द-गिर्द घूमती है जो हायर एजुकेशन का सपना देखती है और ऐसा करके वो दूसरों को अपने हालात से ऊपर उठने के लिए प्रेरित करती है। इस प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट साल के शुरुआत में इंटरनेशनल वुमंस डे के मौके पर की गई थी।