Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस ने दी Y+ सिक्योरिटी

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को मुंबई पुलिस ने Y+ सिक्योरिटी दी है। सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पुलिस को जानकारी मिली है कि शाहरुख को उनकी फिल्म 'पठान' और 'जवान' की सफलता से असंतुष्ट कुछ लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शाहरुख ने खुद इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें सुरक्षा दी गई है। इस Y+ सिक्योरिटी के अंतर्गत 6 पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर और 5 पुलिसकर्मी वेपन्स के साथ 24 घंटे शाहरुख खान के साथ रहेंगे। इससे पहले शाहरुख खान की सुरक्षा में मुंबई पुलिस के दो कांस्टेबल हर पल उनके साथ मौजूद रहते थे।

मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के सभी पुलिस ज्यूरिडिक्शन को नोटिफिकेशन जारी करते हुए सभी यूनिट कमांडरों से रिक्वेस्ट की है कि शाहरुख खान को तत्काल प्रभाव से Y+ सिक्योरिटी दी जाए। उनकी सिक्योरिटी में मौजूद सुरक्षाकर्मी MP-5 मशीन गन, AK-47 असॉल्ट राइफल और ग्लॉक पिस्टल से लैस होंगे। पुलिस ने बताया कि खान के बंगले पर भी हर समय चार सशस्त्र पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। बड़ी बात यह है कि शाहरुख अपने सुरक्षा कवर के लिए खुद भुगतान करेंगे। इस बात की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि भारत में निजी सुरक्षाकर्मियों को अत्याधुनिक हथियारों से लैस होने की अनुमति नहीं दी जाती है। बहरहाल, यह सिक्योरिटी तब तक ही रहेगी जब तक कमेटी खतरे का रिव्यू नहीं कर लेती।