Breaking News

छत्तीसगढ़ में प्लेन क्रैश, अचानक पहाड़ी से जा टकराया प्राइवेट एयरक्राफ्ट     |   AAP राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन से मुलाकात की     |   ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी बातचीत में बाधा’, PAK आर्मी चीफ ने ट्रंप से बात की     |   पंजाब के लुधियाना समेत चार जिलों के लिए आज से 24 अप्रैल तक लू का येलो अलर्ट जारी     |   जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप, अलर्ट जारी     |  

अश्वत्थामा में शाहिद कपूर ने विक्की कौशल को किया रिप्लेस

बॉलीवुड में इस साल कई धासू फिल्मे बनने वाली है इनमें से एक फिल्म 'अश्वत्थामा: द सागा कंटीन्यूज' भी है। इस फिल्म को वासु भगनानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के बनने की जानकारी काफी पहले से दे दी गई थी, वहीं अब अचानक फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 

दरअसल फिल्म के लीड एक्टर और डायरेक्टर को फिल्म से हटा दिया गया है। फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर पहले विक्की कौशल को कास्ट किया गया था लेकिन अब शाहिद कपूर को लीड रोल में लिया गया है। फिल्म को अब सचिन रवि निर्देशित करेंगे। ये एक पैन इंडिया फिल्म होगी। इसे हिंदी के साथ- साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज किया जाएगा।