Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

सारा अली खान जल्द ही राजनीति में रखेंगी कदम

बॉलीवुड की बेबाक क्वीन कंगना रनौत राजनीति की दुनिया में अपना कदम रख चुकी हैं।  एक्ट्रेस बीजेपी की ओर से अपने जन्म स्थान हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव लड़ने जा रही हैं। इसके अलावा रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल भी बीजेपी की ओर से मेरठ से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। 

इसी बीच अपनी दो बड़ी रिलीज फिल्मों 'मर्डर मुबारक' और 'ऐ वतन मेरे वतन' की सक्सेस एंजॉय कर रहीं सारा अली खान ने भी अपने पॉलिटिकल करियर के बारे में बात कर सभी को चौंका कर रख दिया है। सारा ने ये खुलासा किया कि वो भी राजनीति में कदम रखने की प्लानिंग कर रही हैं। दरअसल, हाल ही में स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी से बातचीत के दौरान सारा ने राजनीति में आने के संकेत दिए।