Breaking News

चढ़ावा चोरी केस: SBI समेत 3 बैंकों से आरोपियों के खातों-लॉकरों की डिटेल मांगी गई     |   ISKCON ने कोलकाता के वाइस-प्रेसिडेंट राधा रमण दास को सभी पदों से हटाया     |   जम्मू कश्मीर के सोपोर में AK-47, हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद     |   मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, अंधेरी सबवे बंद     |   यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: फ्रांस में 1,000 से अधिक लोगों की मौत, अलर्ट जारी     |  

आमिर अली से डिवोर्स पर बोलीं संजीदा शेख, दोस्तों ने किया किनारा

39 साल की संजीदा शेख जल्द ही संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आएंगी। इस वेब सीरीज को लेकर एक्ट्रेस जमकर प्रमोशन में लगी हुई है। इस दौरान एक इंटरव्यू में संजीदा शेख ने आमिर और अपने तलाक को लेकर चुप्पी तोड़ी है।  एक्ट्रेस ने बताया कि तलाक के बाद उन्हें काम नहीं मिल रहा था और किसी ने भी उस वक्त उनका साथ नहीं दिया था। 

एक्ट्रेस ने कहा जब उनका तलाक हुआ तो इंडस्ट्री के कई दोस्तों ने मुझसे किनारा कर लिया। किसी ने मुझे काम नहीं दिया, ना ही किसी ने दुख और तकलीफ में मेरा साथ दिया। किसी तरह से मैंने खुद को संभाला।