Breaking News

आज बंगाल में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे सीएम योगी     |   मिडिल-ईस्ट: 2 मार्च से अब तक हुए इज़रायली हमलों में 2020 लेबनानी नागरिकों की मौत     |   जम्मू-कश्मीर के डोडा में कांपी धरती, 4.6 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया     |   अमेरिका-ईरान के बीच कई मतभेद लेकिन इस्लामाबाद में बातचीत जारी रहेगी     |   इस्लामाबाद में US-ईरान के बीच बातचीत का नया दौर शुरू हुआ     |  

सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होगी फिल्म 'पद्मावत', मेकर्स ने की घोषणा

फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की साल 2018 में आई फिल्म "पद्मावत" अपनी सातवीं सालगिरह के मौके पर फिर से रिलीज होने जा रही है। "पद्मावत" 24 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने बुधवार को इसकी घोषणा की। इस फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, अभिनेता रणवीर सिंह और शाहिद कपूर अहम भूमिका में हैं।

वायाकॉम 18 स्टूडियोज ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर जानकारी दी। उन्होंने लिखा- "बड़े पर्दे पर फिर से महाकाव्य कहानी का गवाह बनें। #पद्मावत 24 जनवरी को सिनेमाघरों में।" ऐतिहासिक ड्रामा 13वीं शताब्दी की रानी पद्मावती की खूबसूरती, सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी के खिलाफ उनकी हिम्मत और उनकी निडरता की कहानी है। 

रानी पद्मावती की तलाश में सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी चित्तौड़ पर आक्रमण करता है। सूफी कवि मलिक मुहम्मद जायसी के काव्य "पद्मावत" पर आधारित इस फिल्म को लेकर रिलीज के वक्त काफी विवाद हुआ था। कई राजपूत संगठनों ने रानी पद्मावती के चित्रण पर नाराजगी जताई थी।

"पद्मावत" उन पुरानी फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है, जो पिछले साल से दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही हैं। "लैला मजनू", "रॉकस्टार", "गैंग्स ऑफ वासेपुर", "करण अर्जुन", "तुम्बाड" और "कहो ना... प्यार है" जैसे कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो चुकी हैं।