Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

‘सिकंदर’ की शूटिंग के दौरान सेट पर चोटिल हुए सलमान खान, फैंस ने जताई चिंता

एक्टर सलमान खान के फैन उस समय चिंतित हो गए जब एक कार्यक्रम में उनके चोटिल दिखने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया और कई लोगों ने ऑनलाइन उनके जल्द स्वस्थ होने के संदेश भी पोस्ट किए।

सलमान खान बुधवार को स्वच्छता और पर्यावरण अनुकूल गणेश चतुर्थी उत्सव मनाने के प्रति जागरुकता लाने के लिए आयोजित ‘बच्चे बोले मोरया’ कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इंटरनेट पर वायरल हुए कुछ वीडियो में उन्हें अपनी पसलियों के दाहिने हिस्से को छूते हुए देखा जा सकता है। एक और वीडियो में 58 साल के सलमान खान कुर्सी से उठने में थोड़ा समय लेते हुए दिख रहे हैं।

कार्यक्रम की आयोजक अमृता फडणवीस ने कहा, ‘‘आज उन्हें चोट लग गई है, वह स्वस्थ नहीं हैं, फिर भी यहां आए। ये पर्यावरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दिखाता है। बहुत बहुत धन्यवाद।’’ 

अभी इस बात की सही जानकारी नहीं हो सकी है कि क्या सलमान अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग के दौरान सेट पर चोटिल हो गए थे। सलमान के एक करीबी सूत्र ने कहा कि एक्टर की पसलियों में चोट आई है लेकिन वो ठीक हैं। सूत्र ने कहा, ‘‘चिंता की कोई बात नहीं है। शूटिंग (सिकंदर की) तय समय पर हो रही है।’