Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

सलमान खान ने 2025 की ईद की डेट करी फिक्स

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान हर साल ईद के दिन अपनी कोई न कोई नई मूवी लेकर आते है। इस बार उन्होंने एडवांस में ही 2025 की ईद की डेट फिक्स कर ली है। सलमान खान पहली बार गजनी के डायरेक्टर ए आर मुरुगदास के साथ फिल्म करेंगे। 

ऐक्टर ने अभी से फिल्म पर काम करना भी शुरू कर दिया है। हंलाकि अभी तक फिल्म के टाइटल का खुलासा नहीं किया गया है।  सलमान खान ए आर मुरुगदास के साथ साथ साजिद नाडियाडवाला के साथ इस फिल्म में काम करेंगे।