Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

Salman Khan Birthday: दिवाली की तरह मना सलमान खान का बर्थडे

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 59वां जन्मदिन मनाया। भाईजान का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए पूरा परिवार टाइट सिक्योरिटी के बीच शुक्रवार को चार्टर प्लेन से जामनगर पहुंचा। इससे पहले आर्पिता खान शर्मा के घर पर एक इंटीमेट पार्टी रखी गई थी।

सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान ने एक वीडियो शेयर किया है जोकि सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। दरअसल 27 तारीख को ही सलमान खान की बहन आर्पिता और आयुष शर्मा की बेटी आयत की भी बर्थडे होता है। इस दौरान एक्टर के साथ उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी नजर आईं। वीडियो में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी नजर आए।

सलमान के सम्मान में सफ़ेद रोशनी से बना एक भव्य साइनबोर्ड लगाया गया था, जिस पर लिखा था- “(दिल से) भाईजान”। अलग-अलग गज़बोस पर “हैप्पी बर्थडे भाई” के साइनबोर्ड भी लगाए गए थे। खाने की मेज़ों को सलमान की तस्वीरों से सजाया गया था।