Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

सैफ अली खान के परिवार को मुंबई पुलिस से मिली सिक्योरिटी

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हुए हमले के बाद अब मुंबई पुलिस ने उन्हें सुरक्षा दी है. एक्टर के साथ-साथ उनके पूरे परिवार को पुलिस सुरक्षा दी गई है.इतने बड़े हमले के बाद परिवार डरा हुआ था इस वजह से जांच तक उनके परिवार को सुरक्षा कवर दिया गया. सैफ अली खान और उनकी फैमिली की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कितने पुलिस कर्मी सुरक्षा में दिए गए हैं ये नहीं बताया गया. सुरक्षा को किसी कैटेगरी में डिफाइन नही किया है, यानी एक्टर उनकी फैमिली को X, Y या Z, किस कैटेगरी में सुरक्षा दी गई है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

सैफ अली खान 5 दिन लीलावती अस्पताल में एडमिट रहने के बाद 21 जनवरी को डिस्चार्ज हुए थे. हॉस्पिटल से घर आते ही एक्टर ने अपनी और अपनी फैमिली की सुरक्षा के लिए जाने-माने एक्टर रोनित रॉय की मदद लेने का फैसला किया था.

दरअसल रॉनित रॉय की अपनी सिक्योरिटी एजेंसी है जिसका नाम Ace सिक्योरिटी एंड प्रोटेक्शन है. सैफ अली खान ने फैसला किया है कि वे रोनित रॉय की प्राइवेट सिक्योरिटी सर्विसेस लेंगे.

बता दें कि जब सैफ अली खान मंगलवार शाम को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए तो रोनित रॉय भी उनके साथ उनके घर के बाहर मौजूद थे.  ये सुरक्षा एजेंसी बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों को सिक्योरिटी सर्विसेस देती है. इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अक्षय कुमार, करण जौहर और कैटरीना कैफ शामिल हैं.