Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

सैफ अली खान ने अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर से की मुलाकात, साथ खिंचवाईं तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने ऑटो रिक्शा ड्राइवर भजन सिंह राणा से मुलाकात की। राणा ने ही सैफ को चाकू लगने के बाद 16 जनवरी को तड़के मुंबई के लीलावती अस्पताल पहुंचाया था। राणा ने सैफ अली खान से अस्पताल में मुलाकात की। उन्हें मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

राणा ने कहा था कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि खून से लथपथ कुर्ता पहने जिस यात्री को उन्होंने लीलावती अस्पताल पहुंचाया था, वे बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान थे। 16 जनवरी को तड़के राणा सतगुरु दर्शन भवन के पास से गुजर रहे थे तभी उनसे रिक्शा रोकने को कहा गया। इसी बिल्डिंग में सैफ अली खान रहते हैं।

ऑटो ड्राइवर ने कहा कि उन्होंने अभिनेता को सात से आठ मिनट में अस्पताल छोड़ दिया था, लेकिन उसने उनसे किराया नहीं लिया।