Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

महेश बाबू को जल्द ही जापान लाएंगे एसएस राजामौली

सुपरस्टार महेश बाबू अब जल्द ही एसएस राजामौली की नई फिल्म 'एसएसएमबी 29' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। इन दिनों फिल्म की प्री-प्रोडक्शन के लिए तैयार चल रही है। राजामौली ने कास्टिंग प्रोसेस शुरू कर दी है। अभी हाल ही में, जापान में राजामौली ने फिल्म 'आरआरआर' की एक विशेष स्क्रीनिंग में भाग लिया, जहां उन्होंने फिल्म से जुड़ी कई जानकारी दी। 

स्क्रीनिंग के बाद राजामौली ने खुलासा किया कि स्क्रिप्ट बस पूरी ही होने वाली है। हम अभी प्री-प्रोडक्शन प्रक्रिया में है। निर्देशक ने ये वादा किया कि फिल्म की रिलीज के दौरान, वो महेश बाबू को जापान लाएंगे और प्रशंसकों से उन्हें जरूर मिलवाएंगे।