Breaking News

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |   तीन दिन के दौरे पर सेशेल्स पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया गर्मजोशी से स्वागत     |   सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, स्वागत के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय आधिकारिक दौरा     |   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी हनुमानगढ़ी के महंत संत रामदास का निधन     |  

रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी पर लगा 11.96 करोड़ रूपये हड़पने का आरोप, कपल ने दी सफाई

कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने के बाद उन्होंने कहा है कि वो अपना मामला सामने रखेंगे और अधिकारियों के साथ सहयोग करेंगे। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए जॉइंट स्टेटमेंट में, रेमो और लिजेल ने लोगों से अफवाह फैलाने वालों से दूर रहने का आग्रह भी किया।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक डांस ट्रूप से कथित तौर पर 11.96 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में इन दोनों के साथ पांच और लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र के ठाणे में 16 अक्टूबर को केस दर्ज किया गया था।

उन्होंने रविवार को कहा, "मीडिया रिपोर्टों के जरिए हमें पता चला कि एक डांस ट्रूप के संबंध में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की गई है। ये निराशाजनक है कि ऐसी जानकारी पब्लिश की गई है। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि सही तथ्यों का पता लगने से पहले अफवाहें फैलाने से बचें।" बयान में ये भी कहा गया कि सही वक्त पर वो अपना मामला सामने रखेंगे और अधिकारियों के साथ हर तरह से सहयोग करना जारी रखेंगे।