Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की एक्स वाइफ आलिया के बीच हुई सुलह

बॉलीवुड एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की एक्स वाइफ आलिया ने बीते दिनों अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर सभी को चौक कर रख दिया था। आलिया ने अपनी शादी के 14वीं वेडिंग एनिवर्सरी की वीडियो शेयर की, जिसकेबाद सभी के मन में एक ही सवाल आ रहा है कि क्या दोनों के बीच सुलह हो चुकी हैं, जिसको लेकर अब आलिया ने बड़ा खुलासा किया है। 

हाल ही में एक इंटरव्यू में आलिया ने शेयर किया कि वे अपनी शादी में सुलह करने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि नवाजुद्दीन दिसंबर, 2023 में नए साल के जश्न के लिए और हाल ही में अपनी वेडिंग एनिवर्सरी के लिए दुबई आए थे, इसलिए हमने बच्चों के साथ मिलकर एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। साथ ही आलिया ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने बच्चों की वजह से पूरी तरह से खुद को सरेंडर कर दिया है और शांति से साथ रहने का फैसला किया है।