Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

रवि किशन को जान से मारना चाहते थे उनके पिता

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारें है जो अपनी प्रबलम्स को खुल कर सबके सामने रखते है फिर चाहे वो प्रोफेशनल लाइफ की प्रॉबलम हो या पर्सनल लाइफ की। ऐसा ही एक खुलासा बॉलीवुड स्टार रवि किशन ने भी किया है। 

ऐक्टर ने बताया की उनके पिता को उनका ऐक्टिंग करना बिल्कुल पसंद नहीं था, जब रवि किशन ने उनके पड़ोस की रामलीला में अभिनय करना शुरू किया तो उनके पिता काफी नाराज हुए थे। 

ऐक्टर ने बताया कि उनके पिता उन्हें बहुत बुरी तरह मारते थे। और जान से भी मारना चाहते थे उनकी मां को ये सब पता था जिस वजह से उनकी मां ने उन्हे घर से  भाग जाने के लिए भी कहा और रवि किशन को 17 साल की उम्र में घर से भागना पढ़ा।