Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

बॉलीवुड की राजनीति पर रवीना का कटाक्ष

रवीना टंडन इन दिनों सुर्खियां बटोर रही हैं। जल्द ही रवीना 'पटना शुक्ला' में नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। अभिनेत्री भी अपनी आगामी फिल्म का प्रमोशन जोरों-शोरों से कर रही हैं। इस दौरान हाल ही में, रवीना ने बॉलीवुड को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। 

रवीना टंडन का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री असुरक्षित लोगों से भरी हुई है। एक्ट्रेस ने कहा कि वह अपने करियर में इंडस्ट्री की राजनीति का शिकार हुई थीं, लेकिन वह आज गर्व से कह सकती हैं कि उन्होंने कभी भी किसी और के करियर को नुकसान पहुंचाने की रणनीति नहीं बनाई।