Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

लंबे अर्से बाद दिखेगी रजनीकांत और बिग बी की जोड़ी

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'थलाइवर 170' में बीग बी अमिताभ बच्चन की एंट्री हो गई है। लंबे अर्से के बाद अमिताभ बच्चन और रजनीकांत एक साथ नजर आएंगे। रजनीकांत और अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए यह लाइफटाइम ट्रीट होने वाला है।

फिल्म में कुछ और नए एक्टर्स की एंट्री हुई है। फिल्म में दुशारा विजयन, मंजू वारियर और रितिका सिंह भी नजर आने वाली हैं। बाहुबली फेम एक्टर राणा दग्गुबाती भी फिल्म का हिस्सा होंगे। ये खबर फिल्म के प्रोडक्शन हाउस के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से दी गई है। उन्होंने लिखा है, इंडियन सिनेमा के शाहंशाह का स्वागत है। इस फिल्म के डायरेक्टर टीजे गनानवेल हैं। टीजे ने इसके पहले सूर्या स्टारर फिल्म 'जय भीम' डायरेक्ट किया था।