Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

Bigg Boss 18: रजत दलाल ने मांगी माफी, शिल्पा का इमोशनल डिफेंस

बिग बॉस 18 जहां ऑडियंस को ड्रामा की भरपूर डोज देता है, वहीं इस बार घर में तनाव का माहौल नजर आया। हुआ यूं कि शिल्पा ने रजत से एलिस के साथ एक अफवाह के बारे में पूछा। शिल्पा ने सुना था कि ऐलिस ने उसके बारे में कुछ गलत बात की थी और उसने सफाई मांगी। इस पर रजत ने आरोपों से इनकार कर दिया और कहा कि एलिस ने कुछ भी ऐसा नहीं बोला जो इंसल्ट करने वाला हो। हालांकि, उन्होंने माना कि बातचीत के दौरान उनका अंदाज कड़ा हो सकता है।

रजत ने माफी मांगते हुए कहा, "अगर मैंने कल बेरुखी से बात की तो मुझे अफसोस है। ये सिर्फ मेरा लहजा था।" शिल्पा ने कहा "मैं अंदर और बाहर एक जैसी हूं।" बेशक माहौल स्ट्रेस का था, लेकिन इस बातचीत ने उनके रिश्ते को एक नया मोड़ दिया। एक की माफी और दूसरे की समझ ने मसले को आसान कर दिया।