Breaking News

ईरान और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, सीजफायर से मुद्दों पर चर्चा     |   इजरायल-लेबनान के प्रतिनिधियों के बीच सीजफायर पर 23 अप्रैल को वॉशिंगटन में बातचीत     |   सऊदी की आपत्ति के बाद PAK ने सूडान को $1.5 अरब के हथियार बेचने की डील रद्द की     |   राजस्थान: आग लगने की वजह से HRRL रिफाइनरी के उद्घाटन का PM का कार्यक्रम टला     |   उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएस अधिकारियों का तबादला हुआ     |  

राधिका मदान ने अपने नाम में किया फेर बदल

इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने के लिए बॉलीवुड ऐक्टर एक्ट्रेस पता नहीं क्या क्या करते है, कोई और ज्यादा सुंदर बनने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवा लेता है, तो कोई अपना नाम ही बदल देता है। शायद इनका मानना है कि ऐसा फेर बदल करने से इंडस्ट्री में इनका बड़ा नाम होगा, क्या ऐसा होता है?

ऐसा ही एक कारनामा अब शिद्दत (Shiddat) ऐक्ट्रिस राधिका मदान ने भी कर दिखाया है। एक्ट्रेस ने अपना नाम तो नहीं बदला लेकिन नाम को और बड़ा करके अपने इंस्टाग्राम BIO में डाल दिया है, एक्ट्रेस का नाम अब RADHIKA नहीं बल्कि RADHIKKA है, लगता है वो कोई और नाम सोच नहीं पाई इसलिए बस अपने के पहले  अक्षर को उन्होंने दो बार लिख दिया। अब ऐसा करने से क्या होगा ये तो वो ही जाने। 

राधिका से पहले बॉलीवुड में और कई सितारें है जिन्होंने अपने नाम में बदलाव किए है। कियारा आडवाणी (Kiara Advani) बॉलीवुड में एंट्री लेने से पहले आलिया आडवाणी थीं। प्रियंका चोपड़ा की बहन मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) भी इंडस्ट्री का हिस्सा बनने से पहले बार्बी हांडा हुआ करती थीं।