Breaking News

‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी बातचीत में बाधा’, PAK आर्मी चीफ ने ट्रंप से बात की     |   पंजाब के लुधियाना समेत चार जिलों के लिए आज से 24 अप्रैल तक लू का येलो अलर्ट जारी     |   जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप, अलर्ट जारी     |   जम्मू-कश्मीर: उधमपुर जिले के रामनगर बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हुई     |   बेंगलुरु: पूर्व केंद्रीय मंत्री के. रहमान के पोते हकीब खान के घर ED का छापा     |  

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की राम मंदिर दर्शन की तस्वीरें, कैप्शन में लिखा-'जय सिया राम'

Mumbai: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने गरुवार को पति निक जोनस और मालती मैरी जोनस के साथ अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन किया। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि वे अपने परिवार के साथ राम मंदिर के दर्शन और उनका आशीर्वाद लेने आई हैं।

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर राम मंदिर के दर्शन की तस्वीरों के साथ एक वीडियो को भी शेयर किया। उन्होंने अपने पोस्ट को कैप्शन लिखा, "जय सिया राम।"

प्रियंका पिछले हफ्ते एक स्टोर लॉन्च के लिए बेटी मालती के साथ भारत पहुंचीं थी। वहीं कुछ दिन बाद निक भी भारत आ गए।

मंगलवार को, प्रियंका ने मुंबई में प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स इवेंट में हिस्सा लिया जहां उन्होंने अपने आगामी प्रोडक्शन वेंचर "वीमेन ऑफ माई बिलियन" का शोकेस किया।