Breaking News

हिजबुल्लाह ने अब तक पांच बार सीजफायर का उल्लंघन किया: इजरायली विदेश मंत्रालय     |   वेस्ट एशिया संघर्ष से सप्लाई चेन का बाधित होना इकोनॉमी के लिए चुनौती: RBI     |   ‘पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग, हमारी जीत का संकेत’, बोलीं CM ममता     |   शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में 89.93 फीसदी, तमिलनाडु में 82.24 प्रतिशत वोटिंग     |   WB चुनाव: दुबराजपुर सीट के बूथ नंबर 65 पर मतदाताओं ने CRPF जवानों पर पत्थरबाजी की     |  

'सालार' से सामने आया पृथ्वीराज सुकुमार का फर्स्ट लुक, प्रभास को भी टक्कर दे रहे हैं

प्रभास की सालार: पार्ट 1- सीजफायर (Salaar) अपनी बदलती रिलीज डेट को लेकर चर्चा में बनी हुई है। पहले ये फिल्म जवान के साथ आने वाली थी, जिसे अचानक बदल दिया गया, जबकि एडवांस बुकिंग के लिए टिकट काउंटर भी खोल दिए गए थे। वहीं, हाल ही में फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान किया गया है। इसके बाद अब सालार से एक्टर पृथ्वीराज सुकुमार का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। सालार: पार्ट 1- सीजफायर साउथ की मच अवेटेड फिल्म है। जिसका क्रेज नॉर्थ इंडिया में भी बराबर बना हुआ है, क्योंकि फिल्म का कनेक्शन ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ से है।

सालार: पार्ट 1- सीजफायर से प्रभास का फर्स्ट लुक पहले ही जारी कर दिया गया है। अब पृथ्वीराज सुकुमार के बर्थडे पर मेकर्स ने उनकी लुक जारी किया है। एक्टर का लुक ध्यान खींचने वाला है। पृथ्वीराज कुमार इंटेंस लुक में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में एक्टर 'वर्धराज मन्नार' नाम का किरदार निभा रहे हैं।