Breaking News

ओडिशा में 8 जगह पर तापमान 40 डिग्री के पार     |   AAP का व्हिप जारी, राज्यसभा सांसदों को 3 दिन तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश     |   अलकायदा मॉड्यूल के तीन आतंकी को उम्रकैद की सजा, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय टैंकरों से टोल लेने की बात से इनकार किया     |   IPL 2026: राजस्थान ने जीता टॉस, हैदराबाद को दिया पहले बैटिंग का न्योता     |  

फिर मचेगा भौकाल, प्राइम वीडियो पर पांच जुलाई को स्ट्रीम होगा 'मिर्जापुर' का तीसरा सीजन

प्राइम वीडियो ने मंगलवार को ऐलान किया कि "मिर्जापुर" का तीसरा सीज़न पांच जुलाई से शुरू होगा। एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट की मिर्जापुर सीरीज के पहले दो सीजन दर्शकों को बहुत पसंद आ रहे हैं। गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर ने मिर्जापुर सीरीज का डायरेक्शन किया है। तीसरे सीजन में 10 एपिसोड होंगे।

पहले दो सीजन की तरह "मिर्जापुर" के तीसरे सीज़न में भी पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुगल, विजय वर्मा, ईशा तलवार, अंजुम शर्मा, प्रियांशु पेन्युली, हर्षिता शेखर गौड़, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, मनु ऋषि चड्ढा, मेघना मलिक और दूसरे कलाकार नजर आएंगे। 

प्राइम वीडियो इंडिया के हिंदी के चीफ निखिल मधोक ने बताया कि "मिर्जापुर" ने दुनिया भर के दर्शकों के दिलों पर कब्जा कर लिया है, जो इसके अगले सीज़न का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। एक्सेल एंटरटेनमेंट के निर्माता रितेश सिधवानी ने कहा कि "मिर्जापुर" के पहले दो सीज़न को भारत और दुनिया भर में दर्शकों का खूब प्यार मिला था। मिर्ज़ापुर के पहले सीज़न का प्रीमियर 2018 में और दूसरे सीज़न का प्रीमियर 2020 में हुआ था।