Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

सर्वाइकल कैंसर की जागरुकता को लेकर खुद ही फैलाई अफवाह, खुद पूनम पांडे ने किया खुलासा

Mumbai: शुक्रवार को पूनम पांडे की मौत की खबरें गलत साबित हुई। शनिवार को पूनम पांडे ने सोशल मीडिया पर खुद एक वीडियो डालकर इसका खंडन किया और इस खबर के पीछे की सच्चाई भी बताई। 

दरअसल पूनम पांडे ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके कहा, मैं जिंदा हूं, सर्वाइकल कैंसर ने मुझे नहीं मारा। पूनम पांडे ने इस तरह की अफवाह फैलाने के पीछे इसका मकसद सर्वाइकल कैंसर के प्रति लोगों को जागरुक करना बताया। 

ये एक तरह का स्टंट ही था जिसे पूनम पांडे की टीम ने किया और उनके मैनेजर ने इस अफवाह को सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया कि उनकी मौत सर्वाइकल कैंसर से हो गई है। कई मीडिया हाउस इस खबर को चलाते रहे लेकिन पीटीआई ने अपनी रिपोर्टिंग में इस खबर की पुष्टि नहीं की थी।