Breaking News

राजस्थान: जयपुर में छात्रों ने सैनिक परिवारों के लिए ‘वीरसहारा’ AI ऐप लॉन्च किया     |   तमिलनाडु: DMK नेता TR बालू ने CEC को चिट्ठी लिख गृह सचिव के ट्रांसफर पर आपत्ति जताई     |   कांग्रेस ने संसद के विशेष सत्र के लिए लोकसभा सांसदों को 3 लाइन का व्हिप जारी किया     |   नोएडा: सेक्टर 59 की कई फैक्ट्रियों में ताला लगा, काम ठप, कामगार प्रदर्शन में शामिल     |   लैंड फॉर जॉब केस: सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव को ट्रायल कोर्ट के समक्ष पेश होने से छूट दी     |  

लोग मुझे शोक संदेश भेज रहे हैं... मैं मरा नहीं हूं, जानिए ऐसा क्यों बोले अक्षय कुमार

अभिनेता अक्षय कुमार ने शुक्रवार को अपनी पिछली कुछ फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर नाकामी पर कहा कि ये बेतुका है कि लोग उन्हें सिर्फ इसलिए खारिज कर रहे हैं क्योंकि उनकी कुछ फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं। अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि वे इस तरह के कमेंट से ज्यादा परेशान नहीं हैं और अपने तीन दशक के करियर में जिस तरह से उन्होंने कड़ी मेहनत की है, उसी तरह आगे भी करते रहेंगे। 

अक्षय कुमार की पिछली कुछ फिल्में ‘सरफिरा’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘मिशन रानीगंज‘, ‘सेल्फी’, ‘रक्षा बंधन’, ‘सम्राट पृथ्वीराज’ और ‘बच्चन पांडे’ ने बॉक्स ऑफिस पर खराब परफॉर्म किया। उन्होंने कहा कि जो भी होता है, अच्छे के लिए होता है, मैं (अपनी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस नाकामी के बारे में) बहुत ज्यादा नहीं सोचता। अक्षय ने कहा कि उनकी चार-पांच फिल्में नहीं चलीं और उन्हें बहुत सारे मैसेज मिलते हैं, जिसमें कहा जाता है, ‘सॉरी यार, फिक्र मत कर’। उन्होंने कहा कि वे मरे नहीं हैं।

अक्षय कुमार ने कहा कि ऐसा लगता है कि लोग उन्हें शोक संदेश भेज रहे हैं, जैसे लोग मैसेज भेजकर दुख जताते हैं। उन्होंने बताया कि जब एक पत्रकार ने तो यहां तक लिख दिया, ‘तुम वापस आओगे’, तो उन्होंने उसेे फोन किया और पूछा, ‘तुम ये क्यों लिख रहे हो? ‘वापस’ का क्या मतलब है और वे  कहां चले गए? अक्षय ने कहा कि वे कड़ी मेहनत करना जारी रखेंगे। वे जल्द ही फिल्म 'खेल-खेल में' नजर आएंगे। उनके साथ तापसी पन्नू, वाणी कपूर, फरदीन खान, एमी विर्क, आदित्य सील और प्रज्ञा जायसवाल जैसे कलाकारों ने काम किया है। 

कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का डायरेक्शन ‘हैप्पी भाग जाएगी’ और ‘पति पत्नी और वो’ जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके मुदस्सर अजीज ने किया है। अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ 15 अगस्त को रिलीज होगी। इसके साथ ही दो और हिंदी फिल्में भी रिलीज हो रही हैं जिसमें जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ और राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री टू’ है।