Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

'अभी तक कोई पैदा नहीं हुआ...', Tabu ने Ajay Devgn को लेकर किया पोस्ट

तब्बू और अजय देवगन के गहरे दोस्त होने के साथ-साथ बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ऑन-स्क्रीन जोड़ी भी है। कई फिल्मों में कर चुके तब्बू और अजय एक बार फिर पर्दे पर आग लगाएंगे। उनकी आगामी फिल्म औरों मे कहां दम था (Auron Mein Kahan Dum Tha) है। इस बीच अभिनेत्री को अजय से बिछड़ने का डर सताया है।

तब्बू ने 11 जून को इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक परेशान करने वाला पोस्ट शेयर किया है। एक तस्वीर में प्यार करने वाला कपल समंदर के किनारे चट्टान पर बैठा हुआ है। इस फोटो को शेयर करते हुए तब्बू ने डर में पूछा कि कहीं कोई उन्हें अलग तो नहीं कर देगा। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, "पक्का ना? कोई हमको अलग तो नहीं करेगा ना?"