Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

नेटफ्लिक्स ने क्राइम थ्रिलर सीरीज 'कोहरा' के दूसरे सीजन का ऐलान किया

नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को क्राइम थ्रिलर सीरीज "कोहरा" के दूसरे सीजन का ऐलान कर दिया है। एक्टर बरुण सोबती दूसरे सीजन में मोना सिंह के साथ नजर आएंगे। इस सीरीज का पहला सीजन जुलाई 2023 में रिलीज हुआ था।

नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर सीरीज के दूसरे सीजन को लेकर जानकारी दी। नए सीजन का डायरेक्शन फैजल रहमान के साथ शोरनर, प्रोड्यूसर और को- क्रिएटर सुदीप शर्मा करेंगे। नेटफ्लिक्स के मुताबिक इसे एक्ट थ्री प्रोडक्शंस और फिल्म स्क्वाड प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया जाएगा।

दूसरा सीजन परिवार के इर्द-गिर्द, रहस्यों और हत्या के रहस्य पर आधारित होगा। एक्टर बरुण सोबती युवा पुलिस अधिकारी गरुंडी की अपनी भूमिका को दोहराएंगे।