Breaking News

महाराष्ट्र के ठाणे में TET का पेपर लीक, कल होने वाली थी परीक्षा     |   AAP ने कल अमृतसर में बुलाई विधायकों की बैठक     |   पीएम मोदी ने कोलंबिया के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर एबेलार्डो को दी बधाई     |   अमेरिका के लिए पछतावे का कारण बनेगा सीजफायर का उल्लंघन: ईरान     |   कतर के रास लाफान दुर्घटना, 8 भारतीयों का शव आज पहुंचा इंडिया     |  

Nain Matakka Song Out: वरुण धवन का रिलीज हुआ Baby John का पहला गाना

इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में जमकर फेरबदल देखने को मिल रही है। साउथ एक्टर्स बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में नजर आ रहे हैं वहीं बॉलीवुड एक्टर्स भी साउथ में अपनी फैन फॉलोइंग बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में वरुण धवन भी बेबी जॉन के साथ साउथ सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। एक्टर की फिल्म का पहला गाना 'नैन मटक्का' भी सामने आ गया है।

गाने की शुरुआत वरुण धवन की डांस परफॉर्मेंस से होती है। गाने में वरुण-कीर्ति के सिजलिंग डांस मूव्स के साथ इसका हुक स्टेप तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिलजीत और धी की आवाज के साथ गाना फैंस के बीच एक्साइटमेंट लेवल को और भी बढ़ाने का काम कर रहा है।