Breaking News

लैंड फॉर जॉब केस: सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव को ट्रायल कोर्ट के समक्ष पेश होने से छूट दी     |   तमिलनाडु: विरुधुनगर में सत्तूर के पास एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट     |   नोएडा: कर्मचारियों का प्रदर्शन हुआ तेज, पुलिस वाहन समेत अन्य वाहनों में की तोड़फोड़     |   दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल रैकेट का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार     |   वृंदावन: यमुना नदी में नाव पलटने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 14 हुई     |  

नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला से की सगाई, नागार्जुन ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु के एक्स हसबैंड नागा चैतन्य ने एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से सगाई कर ली है। चैतन्य के पिता और तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन ने अपने ऑफिशियल एक्स पेज पर इसकी जानकारी दी।

नागार्जुन ने कहा कि वे शोभिता का परिवार में स्वागत करके "बहुत खुश" हैं। उन्होंने लिखा- "हमें अपने बेटे नागा चैतन्य की सगाई की जानकारी देते हुए बहुत खुशी हो रही है। आज सुबह 9:42 बजे शोभिता धुलिपाला से उनकी सगाई हुई!! हमें उसे अपने परिवार में स्वागत करके बहुत खुशी हो रही है।"

सगाई की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने आगे लिखा- "हैप्पी कपल को बधाई। उन्हें जीवन भर प्यार और खुशी के लिए शुभकामनाएं। भगवान खुश रखे। 8.8.8. अनंत प्रेम की शुरुआत।" नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की सगाई में उनके परिवार को लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए। 

चैतन्य और शोभिता के बारे में अफवाह है कि वे दोनों 2022 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों को पहली बार यूरोप में छुट्टियां मनाते वक्त स्पॉट किया गया था। सोशल मीडिया पर सुबह से ही दोनों के सगाई करने की खबरें चल रही थीं।

चैतन्य ने साल 2017 में एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु से शादी की थी। लेकिन 2021 में दोनों का तालाक हो गया। चैतन्य और शोभिता ने कभी फिल्म में एक साथ काम नहीं किया है। उन्हें हाल ही में "दूथा" सीरीज़ में देखा गया था, जबकि उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम "मंकी मैन" है।