Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

बॉक्स ऑफिस पर चला 'मुंज्या' का जादू, 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

Munjya Box Office collection: हॉरर कॉमेडी फिल्म "मुंज्या" ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। निर्माताओं ने रविवार को इसका ऐलान किया। आदित्य सरपोतदार के डायरेक्शन में बनी इस हिंदी फिल्म में शरवरी वाघ, अभय वर्मा और मोना सिंह लीड रोल में हैं। ये फिल्म सात जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

प्रोडक्शन बैनर मैडॉक फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर अपडेट शेयर किया। बैनर ने पोस्ट को कैप्शन दिया, " मुंज्या हर किसी के दिलों में परमानेंट जगह बना रही है।" रिलीज के 18 दिनों में फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 105.95 करोड़ रुपये है।

मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की सबसे नई पेशकश, "मुंज्या" मराठी लोककथा पर बेस्ड है। फिल्म में सुहास जोशी, अजय पुरकर, सत्यराज और भाग्यश्री लिमये भी अहम किरदार निभा रहे हैं।