Breaking News

राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |   ईरान संग बातचीत के लिए दोहा की बैठक में अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर शामिल होंगे     |   UP: ‘सपा सरकार में मुरादाबाद उपद्रव के लिए जाना जाता था’, बोले CM योगी आदित्यनाथ     |   अल्मोड़ा: लमगड़ा में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 2 लोग घायल     |   पश्चिम बंगाल: पुलिस ने कोलकाता नगर निगम के पूर्व पार्षद शम्स इकबाल को अरेस्ट किया     |  

इवेंट में मुनव्वर फारुकी ने आयशा खान का उड़ाया मजाक

स्टैंड अप कॉमेडियन और बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारुकी अक्सर किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में आ जाते हैं। बिग बॉस 17 के बाद वह कई बार गलत वजहों से भी स्पॉटलाइट में आ रहे हैं। बिग बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आयशा खान ने मुनव्वर फारुकी पर कीचड़ उछाला था। उन्होंने कॉमेडियन पर कई आरोप लगाए। आयशा ने साफ किया था कि मुनव्वर धोखेबाज हैं। हालांकि, कई फैंस ने कॉमेडियन के सपोर्ट में बात बोली थी, लेकिन आज भी कुछ लोग हैं, जो मुनव्वर को गलत बताते है। 

मुनव्वर हाल ही में हैदराबाद में एक फंक्शन अटेंड करने गए थे। यहां भीड़ उन्हें अपने बीच देख क्रेजी हो गई। मुनव्वर ने भी शायरी सुनाकर उनका एंटरटेनमेंट किया। लेकिन लोगों को भी तो उनके मजे लेने थे। भीड़ ने आयशा खान का नाम लेकर उन्हें चिढ़ाना शुरू कर दिया। मुनव्वर ने जैसे ही आयशा का नाम सुना, वह अपनी हंसी नहीं रोक पाए। फिर कहा बेली डांस नहीं आता है मेरे को। मेरे को शायरी आती है। वो मैंने सुना दिया तुमको।