Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया सैफ का हमलावर

मुंबई में बॉलिवुड स्टार सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर चाकू से हमला करने वाले संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. उसे बांद्रा पुलिस स्टेशन में लाया गया है. हिरासत के वीडियो में मुंबई पुलिस एक शख्स को पकड़कर लाती दिख रही है. अब पुलिस ने साफ कर दिया है कि इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. बता दें कि सैफ का हमलावर एक सीसीटीवी वीडियो में दिखाई दिया था. वह हमले के बाद सैफ की बिल्डिंग की फायर एग्जिट वाली सीढ़ियों से नीचे उतरते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ था.

हिरासत में लिया गया शख्स कौन है ये पुलिस ने अब तक नहीं बताया है. लेकिन पुलिस ने कहा है कि सैफ मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. मुंबई पुलिस की जांच में यह बात सामने आई थी कि हमलावर सैफ के घर से भागकर सीधे बांद्रा स्टेशन की ओर गया था. मुंबई पुलिस को एक बांद्रा स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में हमलावर दिखा था. अब इस हिरासत को पुलिस को इस केस में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है. अगर यह सैफ का हमलावर ही है तो मुंबई पुलिस को सारे सवालों के जवाब मिल सकते हैं.

पुलिस ने पुख्ता तौर पर ये नहीं कहा है कि ये सैफ पर हमला करने वाला ही आरोपी है. कुछ देर पहले एक संदिग्ध को मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास देखा गया था, घटना के बाद उसने पहली लोकल ट्रेन ली थी. पहले से अलर्ड मोड पर बैठी पुलिस ने वसई और नालासोपारा में कैंपिंग शुरू कर दी थी. अब वह पुलिस की हिरासत में है. हालांकि पुलिस ने अब तक कुछ भी नहीं कहा है. पुलिस की 20 टीमों की नजर सैफ के हमलावर पर लगी हुई हैं.

बता दें कि बुधवार तड़के 2.30 बजे सैफ पर उनके घर में घुसकर एक चोर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था. इस घटना में सैफ को 6 जगह चोटें आई हैं. उनकी रीढ़ की हड्डी और गले के पास गंभीर चोट लगी थी, जिसकी सर्जरी हो चुकी है. एक्टर अब खतरे से बाहर हैं. फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं.

मुंबई पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया है, जो सैफ के हमलावर को ढूंढ रही थी. एक टीम ने एक संदिग्ध को पकड़ा है. बांद्रा पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है. अभी ये साफ नहीं हो सका है कि ये वही व्यक्ति है जिसने एक्टर पर हमला किया या फिर वह दूसरा संदिग्ध है. ये भी साफ नहीं है कि सीसीटीवी में भागता दिखा शख्स यही है या नहीं. पुलिस के आधिकारिक बयान आने के बाद ही ये क्लियर हो सकेगा.