Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी ने सिद्धिविनायक मंदिर के किए दर्शन

 रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके बेटे अनंत मुकेश अंबानी सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। मंदिर में श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और राज्य मंत्री सदानंद शंकर सरवणकर ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी ने मंदिर में गणपति बप्पा के दर्शन किए और पूजा की। मंदिर के पुजारी ने दोनों को शॉल भेंट किया। इस दौरान मंदिर के ट्रस्टी भास्कर शेट्टी, राजाराम देशमुख और कार्यकारी अधिकारी वीणा मोरे मौजूद थीं।