Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

Mithun Chakraborty को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

50 दशक से फिल्मी दुनिया पर राज कर रहे अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड (Dadasaheb Phalke Award) से सम्मानित किया जाएगा। यूनियन मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की है।

मिथुन चक्रवर्ती हिंदी सिनेमा के उम्दा कलाकार हैं। कोलकाता की गलियों से आए मिथुन दा ने फिल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। 1976 के बाद से फिल्मों में उनका अभिनय का दम दिख रहा है। ऐसे में दशकों तक शानदार काम के लिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।

मिथुन चक्रवर्ती को देश के सर्वोच्च सम्मान में से एक दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है। यूनियन मिनिस्टर ने 30 सितंबर की सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अनाउंसमेंट की है। मिनिस्टर ने ट्वीट में लिखा, "मिथुन दा की शानदार सिनेमैटिक जर्नी कई पीढ़ियों को सम्मानित करती है।"