Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मिथुन चक्रवर्ती ने अलीपुरद्वार में बीजेपी उम्मीदवार के लिए किया प्रचार

एक्टर और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में पार्टी उम्मीदवार मनोज तिग्गा के समर्थन में रोड शो किया। बीजेपी ने मदारीहाट विधानसभा सीट से विधायक मनोज तिग्गा को अलीपुरद्वार में जॉन बारला की जगह लोकसभा उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से टीएमसी के प्रकाश चिक बड़ाईक उम्मीदवार हैं। टीएमसी के पूर्व राज्यसभा सांसद मिथुन चक्रवर्ती 2021 में बीजेपी में शामिल हुए। अलीपुरद्वार में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में वोटिंग होगी।