Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

आपने मुझे सब कुछ ब्याज सहित लौटा दिया, दादा साहब फाल्के अवॉर्ड पाकर बोले मिथुन चक्रवर्ती

एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को सोमवार को सिनेमा जगत के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दिल्ली में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में उन्हें इस सम्मान से नवाजा।

इस मौके पर मिथुन ने कहा, "मुझे तश्तरी में कुछ भी नहीं दिया गया। मैंने बहुत संघर्ष किया। लेकिन आज ये पुरस्कार मिलने के बाद मैंने शिकायत करना बंद कर दिया है। भगवान का शुक्र है, आपने मुझे सब कुछ ब्याज सहित लौटा दिया।" उन्होंने देश की उभरती प्रतिभाओं के लिए कुछ सुझाव भी दिए।

मिथुन ने कहा, "हमारे देश में कई प्रतिभाशाली लोग हैं, लेकिन जो उनके पास नहीं है वो है पैसा। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि शायद आपके पास पैसा नहीं हो सकता है, लेकिन उम्मीद मत छोड़िए। सपने देखते रहिए। सोएं लेकिन अपने सपनों को न सोने दें।"

चक्रवर्ती ने बांग्ला फिल्म ‘मृगया’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और ‘सुरक्षा’ ‘डिस्को डांसर’, ‘डांस डांस’, ‘प्यार झुकता नहीं’, ‘दलाल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी।