Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाया मिर्जापुर सीजन 3

मिर्जापुर 3 इस साल की मोस्ट अवेटिड सीरीज में से एक है. इसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब ये इंतजार खत्म हो गया है. मिर्जापुर 3 प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है. एक बार फिर कालीन भैया का भौकाल सीरीज में देखने को मिला है.

जैसे ही रात को मिर्जापुर 3 रिलीज हुई लोगों ने इसे रातभर में ही देख डाला है. मिर्जापुर 3 देखने के बाद लोग अपने रिव्यू सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं. मिर्जापुर 3 को मिक्स रिव्यू मिले हैं. कुछ लोग इसकी तारीफ करते नहीं रुक रहे हैं तो कुछ कह रहे हैं सीजन 1 ही सबसे बेस्ट था. 

मिर्जापुर 3 की बात करें तो इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, विजय वर्मा, श्वेता त्रिपाठी और कई कलाकार अहम रोल निभाते नजर आए हैं. मुन्ना भैया को लोगों ने मिर्जापुर 3 में बहुत मिस किया है. कुछ लोगों का कहना है कि उनके बिना ये सीरीज में मजा नहीं है.