Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

मनोज बाजपेयी ने 'फैमिली मैन' सीजन तीन की शूटिंग पूरी की, कैप्शन में लिखा- और थोड़ा इंतजार

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अपनी सीरीज़ "द फैमिली मैन" के तीसरे सीज़न की शूटिंग पूरी कर ली है। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट में ये खबर साझा की, जिसमें उन्होंने क्लैपरबोर्ड की एक तस्वीर भी लगाई।

उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "शूटिंग पूरी हो गई!! 'फैमिली मैन 3' के लिए! और थोड़ा इंतजार...।"

राज निदिमोरू और कृष्णा डीके द्वारा निर्मित और निर्देशित, प्राइम वीडियो एक्शन थ्रिलर सीरीज़ में बाजपेयी, प्रियामणि, शारिब हाशमी, अश्लेषा ठाकुर और वेदांत सिन्हा सहित मूल कलाकार वापस आएंगे।

सुमन कुमार और राज एंड डीके की तरफ से लिखित, "द फैमिली मैन" सीजन तीन में बाजपेयी श्रीकांत तिवारी के अपने किरदार को फिर से निभाते नजर आएंगे, जो एक "मिडिल क्लास मेन और वर्ल्ड लेवल जासूस" है।

तीसरे सीज़न में श्रीकांत राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए मंडरा रहे खतरे का सामना करते दिखेंगे। 2019 के आखिर में प्राइम वीडियो पर शुरू हुए "द फैमिली मैन" के पहले सीज़न की समीक्षकों ने भी तारीफ की थी। सामंथा रूथ प्रभु अभिनीत दूसरे सीज़न का प्रीमियर 2021 में हुआ और आलोचकों ने भी इसकी भी तारीफ की थी।